Madhya Pradesh Tourism: मध्य प्रदेश में घूमने की 3 प्रमुख जगहें, हर ट्रैवलर को जरूर चाहिए देखनी

Hidden Gems Of Madhya Pradesh: इस बार आप यात्रा के लिए विशाल जंगलों, राजाओं के महलों और गुफाओं के लिए फेमस मध्य प्रदेश की यात्रा का प्लान कर सकते हैं। लोककला से लेकर खानपान तक ऐसी तमाम चीजे हैं जो मध्य प्रदेश को एक अद्वितीय पर्यटन स्थल बनाती हैं। मध्य प्रदेश की यात्रा के दौरान आप इन 3 प्रमुख जगहों के दीदार जरूर करें।

Madhya Pradesh Travel Guide: घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटकों के लिए मध्य प्रदेश की यात्रा हमेशा से ही खास होती है। सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक दृष्टिकोण से समृद्ध राज्य मध्य प्रदेश भारत के हृदय स्थल के रूप में जाना जाता है। अगर आप मध्य प्रदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो नीचे दी गई 3 प्रमुख जगहों को आपको जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए, जो आपकी यात्रा को अविस्मरणीय बना देंगी। परिवार के साथ या फिर अकेले आप ट्रिप का प्लान कर सकते हैं।

खजुराहो: प्रेम और कला का जीवंत संगम देखने के लिए आपको खजुराहो को अपनी बकेटलिस्ट में शामिल करना चाहिए। लक्ष्मण मंदिर, कंदरिया महादेव मंदिर, लाइट एंड साउंड शो यहां का प्रमुख आकर्षण है। UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट के रूप ये जगह मान्यता प्राप्त है।

End of Feed