पहाड़ों में घूमने का है प्लान तो चले आइए लैंसडाउन, 10 हजार के बजट में मनाएं वेकेशन, नेचर के साथ एडवेंचर मिलेगा भरपूर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 30, 2023, 02:56 PM IST

Lansdowne Uttarakhand Tourism Details: उत्तराखंड के पौड़ी जिले में बसा लैंसडाउन आपके लिए परफेक्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकता है। अप्रैल, मई, जून और सितंबर यहां जाने के बेस्ट महीने माने जाते हैं। यहां आप 10 हजार तक के बजट में एक अच्छी वेकेशन प्लान कर सकते हैं। तो देखें लैंसडाउन हिल स्टेशन में घूमने की जगह, लैंसडाउन का इतिहास और लैंसडाउन कैसे पहुंचे।

Lansdowne Uttarakhand Tourism Details: यदि आप अपनी गर्मी की छुट्टियों में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो उत्तराखंड के पौड़ी जिले में बसा बेहद खूबसूरत सा शहर लैंसडाउन आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। दिल्ली से मात्र 280 किमी. दूर स्थित लैंसडाउन आप 7 से 8 घंटे की यात्रा कर पहुंच सकते हैं। लैंसडाउन भारत के सबसे खूबसूरत और शांत हिल स्टेशनों में से एक है। इस शानदार हिल स्टेशन की खोज अंग्रेजों के समय की गई थी। घने ओक और देवदार के जंगलों से घिरा लैंसडाउन देखने में एक खूबसूरत पेंटिंग जैसा दिखाई देता है। यदि आप शहरों की भीड़-भाड़ से परेशान होकर अपने कुछ दिन शांति से बिताने चाहते हैं, तो चले आइए लैंसडाउन।

lansdowne tourism, Hill stations of India, Uttarakhand

लैंसडाउन में मनाएं फैमिली संग अच्छी छुट्टियां

लैंसडाउन अन्य पर्यटन स्थलों की अपेक्षा सबसे सस्ता, स्वच्छ और ईको फ्रेंडली है। यहां घूमने के लिए मात्र 2500 रुपए/व्यक्ति खर्च करके दो रात और 3 दिन का ट्रिप प्लान किया जा सकता है।

End of Feed