Maha Kumbh Mela 2025 Travel Route: प्रयागराज महाकुंभ मेले का आरंभ 13 जनवरी हो रहा है तथा इसका समापन 26 फरवरी को होगा। मान्यताओं के अनुसार ये महाकुंभ मेला 12 वर्षों में एक बार लगता है जिसमें स्नान करने से व्यक्ति को सुख और शांति मिलती है। इस पावन तीर्थस्थल पर देश-विदेश से लाखों की संख्या में भक्त त्रिवेणी संगम पर स्नान करने आते हैं। महाकुंभ का अनुभव एक ऐसा अनुभव है जो जीवन भर के लिए आपके साथ रहेगा, ऐसे में अगर आप यहां आकर अपने वीकेंड्स का भरपूर आनंद लेना चाहते हैं तो आज हम आपको प्रयागराज के महाकुंभ में पहुंचने तक का सरल और सुगम मार्ग बताएंगे।
महाकुंभ मेले तक की ट्रेन यात्रा: महाकुंभ मेले का हिस्सा बनने के लिए ट्रेन की यात्रा सबसे अधिक लोकप्रिय और किफायती है। महाकुंभ मेले के लिए प्रयागराज जंक्शन (इलाहाबाद जंक्शन) एक प्रमुख रेलवे हब है जो भारत के लगभग सभी हिस्सों को खुदको से जोड़ता है। प्रयागराज में कुल आठ रेलवे स्टेशन हैं मौजूद हैं जो भारत के प्रमुख शहर जैसे कि पटना, कोलकाता, दिल्ली, मुंबई, बंगलौर, चेन्नई, हैदराबाद, भोपाल, ग्वालियर, जयपुर के ट्रेन सुविधा देते हैं।
Maha Kumbh Mela Superfast Train (महाकुंभ मेले तक की सुपरफास्ट ट्रेन): नई दिल्ली से प्रयागराज एक्सप्रेस, दुरंतो एक्सप्रेस और हमसफर एक्सप्रेस चलती है, मुंबई से महानगरी एक्सप्रेस और कामायनी एक्सप्रेस चलती है, कोलकाता से हावड़ा एक्सप्रेस और दुरंतो एक्सप्रेस चलती है और चेन्नई से गंगा कावेरी एक्सप्रेस चलती है। महाकुंभ मेला 2025 के अवसर पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने कुछ स्पेशल ट्रेनों को चलाने का भी ऐलान किया है।
Maha Kumbh Mela 2025 Travel Route (महाकुंभ ट्रेवल रूट हिंदी में):
प्रयागराज महाकुंभ मेले तक जाने के लिए सड़क मार्ग भी सुगम है जहां पर आप कार या बस से पहुंच सकते हैं, जैसे-
दिल्ली से प्रयागराज : एनएच 19 के हाईवे से लगभग 700 किमी 11 घंटे की ड्राइव
लखनऊ से प्रयागराज : एनएच 30 के हाईवे से लगभग 200 किमी 4-5 घंटे की ड्राइव
वाराणसी से प्रयागराज : एनएच 19 के हाईवे से लगभग 120 किमी 3 घंटे की ड्राइव
कानपुर से प्रयागराज : लगभग 200 किमी 4-5 घंटे की ड्राइव
पटना से प्रयागराज: लगभग 370 किलोमीटर 7-8 घंटे की ड्राइव
