बंगाल गंगा क्रूज जो कि एक रिवर क्रूज है वो कई सुविधाओं से लैस होती है जिसमें यात्रा करना आपको नया और मंत्रमुग्ध कर देने वाला अनुभव देता है। आसपास से ही नहीं बल्कि दूर दराज से पर्यटक भी इन आलीशान नाव मे सफर करने का लुत्फ उठा सकते हैं। पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए ये काफी महत्वपूर्ण है जिसे राज्य सरकार, भारत सरकार तथा मिनिस्टर आफ शिपिंग की मदद से चलाया गया है।
river cruise
आध्यात्मिक और सांस्कृतिक यात्रा: आध्यात्मिक और सांस्कृतिक यात्रा के लिहाज से भी ये काफी महत्वपूर्ण है। गंगा नदी पर नई आध्यात्मिक और सांस्कृतिक यात्राओं की शुरुआत करने के लिए अंतरा क्रूज का चयन आप कर सकते हैं। इसका चयन आपको अनूठे अनुभव से भर देगा वहीं परिवार के साथ यात्रा करने के लिए भी ये बेस्ट हो सकता है।
पर्यटकों के लिए तमाम सुविधाएं: पर्यटकों को गंगा आरती देखने के अलावा आसपास के मंत्रमुग्ध कर देने वाली लोकेशन की सैर कराई जाती है। खाने-पीने को लेकर भी किसी तरह की कोई टेंशन नहीं होती इसमें यात्रियों को शुद्ध शाकाहारी खाना परोसा जाएगा।
इतना होता है किराया: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार क्रूज का लुत्फ उठाने के लिए प्रीमियम रूम का किराया करीब 12 से 15 हजार रखा गया है। इस क्रूज में तीन तल हैं और कुल 22 कमरे हैं जिसमें ज्यादा से ज्यादा 40 लोग एक साथ ट्रैवल कर सकते हैं। इस क्रूज के लिए बुकिंग आप ऑनलाइन कर सकते हैं।
