घूम आएं गूना केव, कहलाती है शैतान की रसोई, 16 लापता सिर्फ 1 आया जिंदा वापस

Guna Cave Kodaikanal: तमिलनाडु के कोडाईकनाल में स्थित गुना गुफाओं को एक्सप्लोर करने का आप प्लान कर सकते हैं जिन्हें शैतान की रसोई भी कहा जाता है। चमगादड़ों की बस्तियों और पांडव कथाओं से इनका कनेक्शन है। कमल हासन की फिल्म Gunaa के नाम पर इसका नाम रखा गया है।

Guna Cave Kodaikanal: तमिलनाडु राज्य के पलानी हिल्स में स्थित खूबसूरत हिल स्टेशन कोडाईकनाल (Kodaikanal) की गुफाएं हमेशा से ही रहस्यों से घिरी रही हैं। रहस्यों की इस गुत्थी को सुलझाते हुए आज हम आपको गूना केव (Guna Cave) जिसे डेविल किचन (शैतान का रसोईघर) भी कहते हैं के बारे में डिटेल में जानकारी देने जा रहे हैं। धुंध से घिरे घने जंगलों के बीच बसी गुना गुफाएं रोमांच की चाह रखने वाले पर्यटकों के लिए जन्नत से कम नहीं है।

शैतान की रसोई

गहरी, अंधेरी, और खतरनाक बनावट इन गुफाओं की पहचान है। इन गुफाओं के नाम में हैरान कर देने वाला रहस्य छिपा हुआ है जो दो दिलचस्प सिद्धांतों से प्रेरित है। एक सिद्धांत के अनुसार, ये गुफाएं चमगादड़ों की झुंडों वाली बस्तियों का घर हैं जो प्रवेश द्वार के आसपास मंडराते रहते हैं, जिनका ऐतिहासिक रूप से अंधकार और शैतान से संबंध है। दूसरा सिद्धांत हिंदू महाकाव्य महाभारत से जुड़ा हुआ है जिसके अनुसार पांडवों ने अपने वनवास के दौरान इन गुफाओं का इस्तेमाल खाना पकाने के लिए किया था।

End of Feed