गर्मियों में तैमूर को यहां वेकेशन पर ले जाती हैं करीना कपूर खान, फैमिली संग आप भी बना सकते हैं घूमने का प्लान

Summer Vacation In Switzerland: गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में चिलचिलाती गर्मी और धूप से बचने के लिए लोग अपने बच्चों के साथ ट्रिप प्लान करते हैं। आज हम आपको स्विट्जरलैंड की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जो करीना कपूर खान के बेटे तैमूर का भी फेवरेट समर वेकेशन डेस्टिनेशन है।

Places To Visit In Switzerland: अगर आप उत्तर भारत में रहते हैं तो गर्मियों का महीना आपके लिए चिलचिलाती धूप, पसीना और डिहाइड्रेशन लेकर आता है। ऐसे में बच्चों को जैसे ही स्कूल से छुट्टियां मिलती हैं, पेरेंट्स बस उन्हें लेकर समर वेकेशन ट्रिप पर निकल जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि करीना कपूर खान अपने बेटे को वेकेशन पर कहां ले जाती हैं। बता दें कि स्विट्जरलैंड, करीना के बेटे तैमूर का फेवरेट डेस्टिनेशन है। करीना अक्सर ही छुट्टियों में अपने दोनों बेटों संग स्विट्जरलैंड में मस्ती करती नजर आती हैं। स्विट्जरलैंड वैसे भी पहाड़ियों से घिरा हुआ यूरोप का सबसे खूबसूरत देश है। स्विट्जरलैंड में तो कई सारी फिल्में भी शूट होती हैं। आप भी चाहें तो अपने फ्रेंड्स या फैमिली के साथ यहां की ट्रिप प्लान कर सकते हैं। लेकिन स्विट्जरलैंड आने से पहले यहां के कुछ खूबसूरत डेस्टिनेशन को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल कर लिजिएगा, नहीं तो ट्रिप का मजा अधूरा-अधूरा लगेगा।

End of Feed