कैलाश मानसरोवर यात्रा अब पहले से महंगी, भोलेनाथ के दरबार जाने से पहले जान लें सबकुछ

Kailash Mansarovar Yatra: कैलाश मानसरोवर यात्रा पहले से ज्यादा महंगी हो गई है। इसकी बड़ी वजह डॉलर का महंगा होना बताया जा रहा है। कितनी बढ़ी है कीमत और अब कितना लगेगा पैसा उसे यहां डिटेल में समझाया गया है।

Kailash Mansarovar Yatra: अगर आप कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो जान लें कि इस साल यात्रा के खर्च में करीब ₹35,000 की बढ़ोतरी हो गई है। यानी जो यात्रा पहले थोड़ी सस्ती होती थी अब उसके लिए श्रद्धालुओं को ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। यह बढ़ोतरी उन लोगों के लिए बड़ा झटका है जो लंबे समय से इस यात्रा की तैयारी कर रहे थे। पिछले साल तक कैलाश मानसरोवर यात्रा का कुल खर्च (Kailash Mansarovar Yatra cost) लगभग ₹1.74 लाख था। लेकिन इस साल यह बढ़कर ₹2.09 लाख हो गया है।

Kailash Mansarovar Yatra cost

कैलाश मानसरोवर यात्रा

इस यात्रा में एक हिस्सा ऐसा भी है जो सीधे कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN) को दिया जाएगा। इस बार यात्रियों को करीब ₹65,000 सिर्फ KMVN को ही देने होंगे। इसके अलावा बाकी खर्च यात्रा के अन्य हिस्सों जैसे यात्रा व्यवस्था, परमिट, रहने-खाने और अन्य सुविधाओं में जाएगा।

End of Feed