अयोध्या से लेकर पुरी जगन्नाथ तक सब एक ही यात्रा में होगा कवर, बस इतने रुपए का है खर्च

IRCTC Tour Package : IRCTC अपने ग्राहकों के लिए समय-समय पर नए-नए टूर पैक लेकर आता रहता है। इस बार भारत गौरव ट्रेन के द्वारा सफर के लिए एक नया पैकेज लॉन्च किया गया है। जिससे आप अयोध्या से लेकर जगन्नाथ पुरी तक की यात्रा एक साथ कर पाएंगे। आइए जानते हैं इस पैकेज की डिटेल्स...

IRCTC Tour Package : यदि आप देश का सांस्कृतिक ट्रिप करना चाहते हैं, तो आपको IRCTC के साथ अपना सपर प्लान कर लेना चाहिए। जी हां आज हम आपको एक ऐसे किफायती टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आप देश के 5 बड़े धार्मिक स्थलों को कवर कर सकते हैं। यह दिव्य आध्यात्मिक यात्रा राजकोट से IRCTC की विशेष "भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन" से शुरु होगी। जिससे आपको 10 रात और 11 दिनों का सफर कराया जाएगा। यदि आप इस ट्रिप पर जाना चाहते हैं, तो आपको आज ही अपनी टिकट बुक कर लेनी चाहिए।

IRCTC Tour Package

क्या हैं पैकेज की डिटेल्स?

IRCTC की विशेष "भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन" के द्वारा शुरु हो रहा ये सफर आगामी 23 अक्टूबर से होगा। इस पैकेज का नाम दिव्य काशी-रामलला दर्शन के साथ पुरी गंगासागर है। जिसका कोड (WZBG55) तय किया गया है। इस यात्रा की शुरुआत गुजरात के राजकोट से होगी, जिसके बाद आप इस ट्रेन को सुरेंद्रनगर - वीरमगाम - साबरमती जंक्शन - नडियाद - आनंद - छायापुरी - गोधरा - दाहोद - रतलाम -उज्जैन और संत हिरदाराम नगर जैसे रेलवे स्टेशनों से बोर्ड कर पाएंगे। जिसके बाद आपको पुरी - गंगासागर - गया - वाराणसी - अयोध्या जैसे तीर्थ स्थानों का दर्शन कराया जाएगा।

End of Feed