IRCTC Tour Package: ऐतिहासिक मंदिरों से लेकर उन्नत शहरों तक की करें यात्रा, घूम आएं जापान, जानें डिटेल्स

IRCTC tour package 2025: भारतीय पर्यटक सुकून और कुछ नए की तलाश में विदेश ट्रिप पर जाना बेहद पसंद करते हैं। आईआरसीटीसी ने बेहद आकर्षक और शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको जापान घूमने का मौका मिल रहा है। खर्चे- खाने पीने से लेकर क्या होगा स्टे ऑपशन यहां सबकुछ डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

IRCTC Tour Package: बजट और प्लानिंग की वजह से अगर आप विदेश घूमने का प्लान नहीं कर पा रहे हैं तो अब आपको चिंता करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है क्योंकि आईआरसीटीसी ने Japan Alpine Wonders and Heritage Ex Mumbai नाम से बेहद ही शानदार और आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको जापान घूमने का मौका मिल रहा है। टोक्यो - माउंट फूजी - हकोन - मात्सुमोतो - अल्पाइन मार्ग - टोयामा - हिरोशिमा - ओसाका - क्योटो और टोक्यो की मनोरम यात्रा आपको इस पैकेज के तहत करवाई जाएगी।

10 दिन और 9 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 5 अक्टूबर 2025 को फ्लाइट नंबर एनएच 830, मुंबई से प्रस्थान किया जाएगा और नारिता हवाई अड्डा पर 07:50 बजे प्रस्थान होगा। 3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है आपको अलग से खाने-पीने पर एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है।

End of Feed