गर्मियों के मौसम में हिल स्टेशन पर जाना काफी अलग एहसास देता है। ठंडी वादियों में सैलानियों की भीड़ देखने को मिलती है। जल्द ही गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने वाले है। ऐसे में सभी लोग घूमने का प्लान भी बना ही रहे होंगे। जब भी घूमने की बात होती है तो सबसे पहले ख्याल हिमाचल प्रदेश का ही आता है। यहां सबसे ज्यादा पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलती है। लाखों सैलानियों की पहली पसंद हिमाचल प्रदेश होती है। घूमने के लिहाज से हिमाचल में कई खूबसूरत हिल स्टेशन है। ऐसे में हिमाचल का टूर प्लान कर रहे पर्यटकों के लिए IRCTC एक बेहतरीन पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज का लुत्फ उठाकर आप कम पैसों में हिमाचल की वादियों की सैर कर सकते हैं। जानें टूर पैकेज से जुड़ी हर बात।
IRCTC हिमाचल टूर पैकेज (Source:istock)
