IRCTC Tour Package: अगर आप दो धाम की यात्रा करना चाहते हैं और बजट को लेकर काफी कंफ्यूजन है तो आईआरसीटीसी श्रद्धालुओं के लिए एक शानदार पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज में आप केदारनाथ और बद्रीनाथ दो धाम की यात्रा कर सकेंगे। इस टूर पैकेजा का नाम Do Dham Ex. Kolkata है। आज हम आपको इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से बताएंगे। दो धाम की यात्रा कराने वाला ये बेहतरीन टूर पैकेज अगले महीने 1 जून से शुरु होगा। इस टूर पैकेज में लोगों की संख्या 24 होगी। तो चलिए इस पैकेज के बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं और साथ ही बताते हैं कि इस टूर पैकेज में आपको क्या क्या सुविधाएं मिलेगी।
दो धाम के लिए बेहतरीन है आईआरसीटीसी का ये पैकेज ( Source:istock)
पैकेज के डिटेल्स-
पैकेज का नाम- Do Dham Ex. Kolkataपैकेज की अवधि- 7 रात और 8 दिन
ट्रैवल मोड- फ्लाइट
डेस्टिनेशन कवर्ड- केदारनाथ, बद्रीनाथ
मिलेगी यह सुविधा-
1. रुकने के लिए होटल की सुविधा मिलेगी।2. 7 ब्रेकफास्ट (Breakfast) और 8 डिनर (Dinner) की सुविधा मिलेगी।
3. घूमने के लिए एसी बस की सुविधा मिलेगी।
4. आपको ट्रैवल इंश्योरेंस (Travel Insurance) की भी सुविधा मिलेगी।
यात्रा में लगेगा इतना शुल्क-
1. अगर आप अकेले यात्रा करना चाहते हैं तो आपको 69, 100 रुपये देने होंगे।2. वहीं दो लोगों को 48, 800 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क देना होगा।
3. तीन लोगों को प्रति व्यक्ति 46, 300 रुपये का शुल्क देना होगा।
4. बच्चों के लिए आपको अलग से शुल्क का भुगतान करना होगा। बेड के साथ 33, 400 और बिना बेड के 28,800 रुपए देने होंगे।
