IRCTC Jyotirlinga Darshan Yatra : अगर आप जल्दी तीर्थ-यात्रा करना चाहते हैं, और बजट या समय दोनों सीमित हैं, तो IRCTC का ज्योतिर्लिंग पैकेज आपके लिए एक सुनहरा अवसर हो सकता है। IRCTC समय-समय पर ऐसे स्पेशल ट्रेन-टूर पैकेज लाता है, जिनमें आप कम खर्च और व्यवस्थित व्यवस्था के साथ पवित्र मंदिरों का दर्शन कर सकते हैं। जी हां आज हम आपके लिए एक ऐसा ही खास पैकेज लेकर आए हैं, जिससे आप महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर के दर्शन एक साथ कर सकेंगे। आइए जानते हैं इस पैकेज की डिटेल्स..
IRCTC Tour Package
पैकेज की डिटेल
भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) अपने ग्राहकों के लिए काफी आकर्षक टूर पैकेज लेकर आता रहता है। आज हम आपको MAHAKALESHWAR-OMKARESHWAR JYOTIRLINGA DARSHAN टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसका कोड NDR011 तय किया गया है। ये ट्रिप 4 रात और 5 दिन का होगा, जिसमें आपको भगवान शिव के दो ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर के दर्शन के दर्शन कराए जाएंगे। इस पैकेज के सफर की शुरुआत प्रत्येक बुधवार दिल्ली से होती है। इस पैकेज की आगामी ट्रिप 17 दिसंबर से शुरू होगी।
कितना होगा खर्चा?
इस पैकेज से अकेले सफर करने पर आपको 31,370 रुपए खर्च करने होंगे। जबकि दो लोगों में सफर करने पर आपका खर्चा 18,060 रुपए प्रति व्यक्ति का होगा। इसके साथ ही यदि आप तीन लोगों के साथ दर्शन का प्लान बनाते हैं, तो आपको महज 15,805 रुपए प्रति व्यक्ति देने होंगे। इसके अलावा यदि आपके साथ 5-11 साल का बच्चा है, तो उसका किराया 14,130 रुपए (बैड के साथ) होगा। जबकि बिना बैड के किराया 13,505 रुपए का होगा। इस पैकेज की बुकिंग आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com/ पर जाकर कर सकते हैं।
