IRCTC Tour Package: कम बजट में अगर आप विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने Royal Nepal Ex Hyderabad नाम से बेहद ही शानदार और आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको नेपाल घूमने का मौका मिल रहा है। नेपाल दुनिया का सबसे खूबसूरत और मनमोहक हिमालयी देश है। आकार में छोटा होने के बावजूद, यह दुनिया भर में रंगों, विविधताओं, संस्कृति और रोमांच के देश के रूप में जाना जाता है। नेपाल परंपराओं, कला और संस्कृति से समृद्ध है। गौर करने वाली बात ये है कि IRCTC आपको इस देश के चार आयाम दिखाएगा।
IRCTC Tour Package (photo: canva)
7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 12 सितंबर 2025 को आवश्यक हवाई अड्डा औपचारिकताएं पूरी करने के लिए सुबह 8:45 बजे राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचें। 11:10 बजे हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरें। गोरखपुर हवाई अड्डे पर पहुंचें वहां से लुम्बिनी के लिए स्थानांतरण होगा। रात्रि विश्राम के लिए होटल में चेक-इन करें।
3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 61400 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 48330 और 43630 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 38200 है।
इस पैकेज का कोड SHO6 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर 9281030733, 8287932230, 8287932229, 8287932313 संपर्क कर सकते हैं।
