IRCTC Tour Package: मात्र ₹9,965 में करे आएं ऊटी की सैर, पैकेज में शामिल हैं ये सुविधाएं

IRCTC Tour Package 2025: आईआरसीटीसी ने पर्यटकों के लिए स्पेशल टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको ऊटी के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करने का मौका मिल रहा है। बुकिंग से लेकर खर्चे तक पैकेज में मिलने वाली तमाम सुविधाएं के बारे में डिटेल में जानकर आप भी पैकेज की बुकिंग फटाफट से कर सकते हैं।

IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने EXPLORE OOTY नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको ऊटी के प्रमुख आकर्षणों का दीदार करने का मौका मिल रहा है। बॉटनिकल गार्डन, ऊटी झील, डोडाबेट्टा पीक, पाइकारा झरना, मुदुमलाई राष्ट्रीय उद्यान, कुन्नूर दर्शनीय स्थल की मंत्रमुग्ध कर देने वाली यात्रा इस पैकेज में शामिल है। परिवार के साथ घूमने के लिए इस पैकज को विशेष रूप से डिजाइन किया गया है।

4 दिन और 3 रात का ये टूर पैकेज है। 23 जून 2025 को सुबह कोयंबटूर रेलवे स्टेशन/कोयंबटूर एयरपोर्ट से पिक अप के बाद आपको ऊटी ट्रांसफर कर दिया जाएगा। होटल में चेक इन करने के बाद बॉटनिकल गार्डन, ऊटी झील देखें और रात भर ऊटी में ही रुकें।

End of Feed