IRCTC: राजगीर से नालंदा तक मगध की अद्भुत यात्रा, 6 दिन की है ट्रिप, जानें खर्चा

IRCTC: आईआरसीटीसी ने आपके लिए शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस टूर पैकेज के तहत आपको राजगीर से नालंदा तक मगध की अद्भुत यात्रा करवाई जाएगी। 6 दिन की ये ट्रिप रहने वाली है।

IRCTC: मगध की अद्भुत यात्रा करने का आपके पास सुनहरा मौका है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटी ने 'THE LAND OF MAGADH' नाम से 6 दिन का शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसके तहत आपको राजगीर से नालंदा तक की यात्रा करने का सुनहरा मौका मिल रहा है। टूर की शुरुआत गया या पटना एयरपोर्ट/रेलवे स्टेशन पहुंचने से होगी। यहां आईआरसीटीसी प्रतिनिधी आपसे मिलेंगे और फिर आपको बोधगया होटल तक ले जाया जाएगा। होटल में चेक-इन करने के बाद आप आराम कर सकते हैं और शाम को आसपास घूमने का आनंद ले सकते हैं।

IRCTC Tour package 2026

मगध की अद्भुत यात्रा

दिन 2: बोधगया और गया दर्शन

सुबह नाश्ते के बाद बोधगया की प्रसिद्ध जगहों की सैर शुरू होगी। सबसे पहले आप जाएंगे विश्व प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर, जहां भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था। इसके बाद महान बोधि वृक्ष, थाई मठ, 80 फीट ऊंची बुद्ध प्रतिमा, चीनी मंदिर और रॉयल भूटान मठ घुमाया जाएगा। शाम के समय गया के लिए रवाना होंगे, जहां आप विष्णुपद मंदिर और पवित्र फल्गु नदी के दर्शन करेंगे। रात में बोधगया में ठहरने की व्यवस्था रहेगी।

End of Feed