IRCTC Tour Package: परिवार के साथ करें ट्रिप प्लान, बेहद आकर्षक है टूर पैकेज, जानें डिटेल्स

IRCTC tour package 2025: परिवार के साथ घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने बेहद आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको शिमला, मनाली घूमने का मौका मिल रहा है। खर्चे- खाने पीने से लेकर क्या होगा स्टे ऑपशन यहां सबकुछ डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

IRCTC Tour Package: परिवार के साथ ट्रिप पर जाने का अपना अलग ही मजा है। भारतीय पर्यटकों के बीच शिमला और मनाली दो ऐसी ट्रैवल डेस्टिनेशन हैं जो काफी फेमस हैं। ऐसे में अगर आप भी फैमिली ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने BEAUTY OF HIMACHAL नाम से बेहद ही शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको शिमला, मनाली की खूबसूरत वादियों के दीदार करने का मौका मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश में शिमला, भारत के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है। सात ऊंची पहाड़ियों से घिरा, शिमला परिवार के साथ घूमने के लिए एक आदर्श स्थान है।

दूसरी तरफ मनाली मनाली प्रकृति प्रेमियों के साथ-साथ शांति चाहने वालों को भी आकर्षित करता है। हिमाचल प्रदेश में हिमालय की गोद में बसा मनाली एक मनमोहक हिल स्टेशन है। फूलों से लदे घास के मैदान, कलकल करती नदियां, बर्फ से ढके पहाड़, ऊंचे दर्रे, मंदिर और बौद्ध मठ इसकी पहचान है।

End of Feed