केरल की वादियों में बिताएं सुकून भरी छुट्टियां, 4 दिन की है ट्रिप, जानें डिटेल्स

IRCTC Package: अगर आप शहर की भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी से थोड़ा ब्रेक लेना चाहते हैं तो केरल घूमने का प्लान कर सकते हैं। 4 दिन की ये शानदार ट्रिप रहने वाली है।

IRCTC Package: हरी-भरी वादियां, चाय के बागान, शांत बैकवॉटर और ठंडी हवाएं केरल (Kerala tourism) की पहचान है। अगर आप कम बजट में शानदार रोमांच की तलाश में हैं तो ये टूर पैकेज आपके लिए बेहद खास होने वाला है। आईआरसीटीसी ने- 'KERALAM LUSH GREEN HILLS' नाम से बेहद ही शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। 4 दिन की ये ट्रिप रहने वाली है। 18 मई 2026 को एर्नाकुलम रेलवे स्टेशन या कोचिन एयरपोर्ट पहुंचने के बाद आपको मुन्नार के लिए रवाना किया जाएगा। रास्ते में खूबसूरत पहाड़, झरने और हरियाली आपका मन खुश कर देंगे। मुन्नार पहुंचकर एराविकुलम नेशनल पार्क, मट्टुपेट्टी डैम और इको पॉइंट घूमने का मौका मिलेगा। शाम को आप मुन्नार मार्केट में शॉपिंग और घूमने का मजा ले सकते हैं। रात को होटल में आरामदायक ठहराव होगा।

IRCTC tour package 2026

केरल की वादियों में बिताएं सुकून भरी छुट्टियां

दूसरा दिन- मुन्नार से थेक्कडी

सुबह नाश्ते के बाद होटल से चेकआउट करें और टी म्यूजियम देखें, जहां आपको चाय बनाने की पूरी प्रक्रिया जानने को मिलेगी। इसके बाद थेक्कडी के लिए रवाना होंगे। थेक्कडी पहुंचकर होटल में चेक-इन करें और बाकी समय आराम या आसपास घूमने में बिता सकते हैं। रात को होटल में ठहराव होगा।

End of Feed