पुरी से अयोध्या तक, 22,770 रुपये में आध्यात्मिक भारत की सैर, जानें डिटेल्स

IRCTC Tour package 2026: आईआरसीटीसी के साथ भारत की आध्यात्मिक विरासत का अनुभव करने का सुनहरा मौका है। पुरी से अयोध्या तक की यात्रा आपको करवाई जाएगी। 12 दिन का ये शानदार टूर पैकेज रहने वाला है।

IRCTC Tour package 2026: अगर आप एक ऐसी यात्रा की तलाश में हैं जिसमें धर्म, आस्था और भारत की सांस्कृतिक विरासत सब एक साथ देखने को मिले, तो यह स्पेशल टूर पैकेज आपके लिए ही है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद शानदार पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस टूर पैकेज के तहत भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के माध्यम से आपको पुरी, कामाख्या, बैद्यनाथ धाम की यात्रा करवाई जाएगी। 12 दिन का ये टूर पैकेज रहने वाला है जिसकी शुरुआत 25 जून 2026 को पुणे से होगी।

spiritual tour India

आध्यात्मिक भारत की सैर

इस यात्रा में देश के कुछ सबसे बड़े और प्रसिद्ध तीर्थस्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। इस यात्रा के दौरान यात्री जगन्नाथ मंदिर (पुरी), कामाख्या मंदिर (गुवाहाटी), बैद्यनाथ धाम, काशी विश्वनाथ मंदिर (वाराणसी) और राम जन्मभूमि मंदिर (अयोध्या) जैसे पवित्र स्थलों के दर्शन कर पाएंगे। ये सभी जगहें भारत की धार्मिक आस्था और परंपरा का बहुत बड़ा हिस्सा हैं, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं।

End of Feed