IRCTC Tour Package: रामेश्‍वरम जाने वालों के लिए खुशखबरी, सिर्फ 1 दिन की है ट्रिप, जान लें खर्चा

IRCTC Tour package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको रामेश्वरम घूमने का मौका मिल रहा है। खर्चे- खाने पीने से लेकर क्या होगा स्टे ऑपशन यहां सबकुछ डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

IRCTC Tour Package: धार्मिक यात्रा पर जाने का अगर आप प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने Rameshwaram one day trip नाम से बेहद ही शानदार और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको रामेश्वरम घूमने का मौका मिल रहा है। रामेश्वरम भारत के सबसे पूजनीय और सबसे अधिक देखे जाने वाले शिव मंदिरों में से एक, श्री रामनाथस्वामी को समर्पित है। यह महाकाव्य रामायण के नायक श्री राम के जीवन से इतना गहराई से जुड़ा है कि शैव और वैष्णव, दोनों ही रामेश्वरम की रेत के प्रत्येक कण को अत्यंत पवित्र मानते हैं। हिंदुओं में एक पारंपरिक मान्यता है कि काशी की तीर्थयात्रा रामेश्वरम, जिसे 'दक्षिण का बनारस' भी कहा जाता है, के दर्शन के बाद ही पूरी होती है।

सिर्फ 1 दिन की ये ट्रिप रहने वाली है। 2 सितंबर 2025 को मदुरै से सुबह 6:00 बजे प्रस्थान करना होगा। सुबह 9:30 बजे तक रमेशरम पहुंचें। रास्ते में पंबन ब्रिज (इंदिरा गांधी रोड ब्रिज) देखें और उसका अनुभव करीब से करें। अग्नि तीर्थम (समुद्र स्नान) के दर्शन करें और रामनाथस्वामी मंदिर (ज्योतिर्लिंग) जाएं। दोपहर के भोजन के बाद पंचमुखी हनुमान मंदिर और रामर पदम के दर्शन करें। वापसी में ए.पी.जे. अब्दुल कलाम स्मारक जाएं और रात 11:00 बजे तक मदुरै वापस पहुंचना होगा।

End of Feed