IRCTC Tour Package: रामलला के करें दर्शन, शुभ होगी नए साल की शुरुआत, सिर्फ इतना होगा खर्चा

IRCTC Tour Package 2025: श्रद्धालुओं के पास अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने का सुनहरा मौका है। आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद किफायती और शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है। नए साल की शुरुआत को बेहद खास बनाने के लिए आप परिवार, दोस्तों या फिर अकेले इस बेहद ही किफायती टूर पैकेज का लाभ उठा सकते हैं।

IRCTC Ayodhya Tour Package: आईआरसीटीसी ने Ram Lalla Darshan Ayodhya नाम से नया टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज का कोड NDR012 है। अयोध्या पवित्र सरयू नदी के तट पर स्थित एक प्राचीन शहर है। भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश स्थित ये शहर करोड़ों भक्तों की आस्था का केंद्र है जहां हाल ही में रामलला के मंदिर का निर्माण किया गया है। भगवान श्री राम के जन्मस्थान की वजह से अयोध्या से भक्तों का खास लगाव है।

2 दिन और 1 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 18 जनवरी 2025 को अयोध्या कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से (आनंद विहार टर्मिनल दिल्ली) 06:10 बजे ट्रेन नंबर 22426 से यात्रा के लिए प्रस्थान होगा। हर शुक्रवार और शनिवार को यात्रा करवाई जाती है।

End of Feed