IRCTC Tour Package: कम बजट में अगर आप ज्यादा एक्सप्लोर करने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। आईआरसीटीसी ने 'Pride Of Gujarat Rail Tour Package' नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको अहमदाबाद, पाटन, वडनगर, वडोदरा, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का मौका मिल रहा है। अहमदाबाद, गुजरात राज्य का सबसे बड़ा शहर है। पश्चिमी तट पर साबरमती में गांधी आश्रम है। नदी के उस पार, कैलिको टेक्सटाइल्स संग्रहालय है। वहीं गुजरात का यह भव्य शहर वडोदरा विश्वामित्री नदी के तट पर स्थित है। यहां भारत के कुछ सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय स्थित हैं। यह पहले एक राज्य था जो धीरे-धीरे एक शहर में बदल गया। वडोदरा पर्यटकों के लिए एक फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन है जो बड़ी संख्या में लोगों को इस शानदार शहर की यात्रा के लिए आकर्षित करता है।
IRCTC tour package (photo: canva)
6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 27 सिंतबर 2025 को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 19:55 बजे ट्रेन नंबर 12958 स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस (3AC) द्वारा प्रस्थान किया जाएगा। रात्रिकालीन ट्रेन यात्रा होगी। गौर करने वाली बात ये है कि 27 सिंतबर के अलावा आप आने वाले किसी भी बुधवार या फिर शनिवार के लिए पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।
शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 48855 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 28870 और 23755 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 22485 है।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। पैकेज का कोड NDR013 है। ज्यादा जानकारी के लिए 9717648888,8287930712,8287930620,8287930751 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
