IRCTC Tour Package: इस बार परिवार के घूम आएं नेपाल, बेहद सस्ता है टूर पैकेजे, जानिए डिटेल

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको बेहद ही कम खर्चे में आश्चर्यजनक हिमालयी देश नेपाल की यात्रा करवाई जा रही है। 8 दिन का ये टूर पैकेज रहने वाला है जिसमें आपको तमाम पर्यटन स्थलों के दीदार करवाए जाएंगे।

IRCTC Tour Package 2025: परिवार के साथ अगर आप विदेश ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो इसकी शुरुआत नेपाल से कर सकते हैं। आईआरसीटीसी ने NEPAL NIRVANA EXCLUSIVE 2AC CHARTER COACH नाम से बेहद ही शानदार और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको नेपाल के प्रमुख शहरों काठमांडू और पोखरा की यात्रा करवाई जाएगी। प्रकृति, संस्कृति और रोमांच से भरा हुआ नेपाल दुनिया का सबसे खूबसूरत और आश्चर्यजनक हिमालयी देश है। आकार में छोटा होने के बावजूद नेपाल दुनिया में रंगों और विरोधाभासों के देश के रूप में जाना जाता है।

7 रात और 8 दिन का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 28 मार्च 2025 को कोलकाता के HWH रेलवे स्टेशन पर आपको आना होगा। ट्रेन नंबर 13043 रात भर की यात्रा करके आप नेपाल पहुंचेगे। पोखरा में 2 रात, काठमांडू में 2 रात और चितवन में 1 रात रुकने का इंतजाम कर दिया गया है।

End of Feed