एक यात्रा और चार पवित्र शहर, 7 दिन की है ट्रिप, सिर्फ इतना होगा खर्चा

IRCTC Tour Package 2025: आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद ही आकर्षक और शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। कम बजट में अगर आप घूमने का मन बना रहे हैं तो ये पैकेज आपके लिए बेहद खास होने वाला है। वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या और लखनऊ की यात्रा आपको करवाई जाएगी। पैकेज से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी यहां डिटेल में बताई गई है जिसे जानकर आप भी फटाफट से पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

IRCTC Tour Package: नए साल से ठीक पहले अगर आप परिवार के साथ घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने Varanasi & Ayodhya नाम से बेहद ही शानदार और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या और लखनऊ की यात्रा करने का मौका मिल रहा है। विशेष रूप से इस पैकेज को परिवार के साथ ही घूमने के लिए डिजाइन किया गया है। आइए विस्तार से जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में...

IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package

पैकेज की डिटेल्स

7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 27 दिसंबर 2025 को दोपहर 12:35 बजे वाराणसी हवाई अड्डे पर आगमन आपका होगा। वाराणसी हवाई अड्डे पर पहुंचने पर होटल में चेक-इन करें, उसके बाद दशाश्वमेध/नम्मा घाट पर नौका विहार के लिए प्रस्थान करें और गंगा आरती देखें। आगे का कार्यक्रम भी आपके लिए बेहद खास होने वाला है। यदि आप इस पैकेज को बुक करना चाहते हैं, तो आपको इसकी बुकिंग भी समय रहते कर लेनी चाहिए।

End of Feed