IRCTC Tour Package: साउथ कोरिया पर्यटकों खासकर भारतीय पर्यटकों के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय हो रही है। ऐसे में अगर आप भी विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने LOVELY SEOUL WITH NAMI ISLAND नाम से बेहद ही शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको खूबसूरत ट्रैवल डेस्टिनेशन साउथ कोरिया घूमने का मौका मिल रहा है। नामी द्वीप और विसैन्यीकृत क्षेत्र की यात्रा भी इस टूर पैकेज में ही शामिल होगी।
South Korea tour package (photo- canva)
5 दिन और 4 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 7 सिंतबर 2025 को चैन्नई से आपकी यात्रा की शुरुआत होगी। साउथ कोरिया की राजधानी सियोल में आगमन के बाद आगे का प्रोग्राम तय अनुसार चलेगा। गौर करने वाली बात ये है कि इस पैकेज के लिए बुकिंग आप 7 सिंतबर के अलावा भी अपनी सुविधा के हिसाब से अन्य दिनों के लिए भी कर सकते हैं।
ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। होटल में आपके रहने की व्यवस्था भी आपके लिए कर दी गई है। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 125000 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 99000 और 96000 तय किया गया है। ध्यान देने योग्य बात ये है कि 12-15 लोगों के समूह और 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की बुकिंग के लिए IRCTC से संपर्क करना होगा।
इस पैकेज का कोड SMOH2 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर 8287931977 / 9003140714 संपर्क भी कर सकते हैं।
