IRCTC Tour Package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने आपको लिए बेहद किफायती और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको हरिद्वार, नैनीताल और ऋषिकेश घूमने का मौका मिल रहा है। परिवार के साथ घूमने के लिए स्पेशली इस पैकेज को डिजाइन किया गया है जिसमें पर्यटक भीमताल, सातताल, नौकुचियाता, नैना देवी मंदिर की यात्रा कर सकेंगे। नैनीताल भारत के उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं क्षेत्र में लगभग 2,000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक हिमालयी रिसॉर्ट शहर है। पूर्व में यह एक ब्रिटिश हिल स्टेशन था। नैनीताल झील के पास स्थित है ऐसे में ये एक लोकप्रिय नौका विहार स्थल भी है।
IRCTC Tour Package
13 दिन और 12 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। ट्रेन संख्या 12369 - कुंभा एक्सप्रेस द्वारा 13:00 बजे हावड़ा रेलवे स्टेशन से प्रस्थान किया जाएगा। 15.50 बजे हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। चेक-इन के बाद रात्रि विश्राम के लिए आपको वहीं रुकना है। 3AC/SL क्लास में कन्फर्म ट्रेन टिकट, यात्रा कार्यक्रम के अनुसार होटल में ठहरने की व्यवस्था, CPAI पर भोजन योजना (केवल नाश्ता) इस पैकेज में शामिल है।
खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको ₹ 72450 में पड़ेगा। वहीं अगर आप परिवार के साथ ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो आपको फायदा होगा। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: ₹44100, ₹31950 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया ₹14200 है।
इस पैकेज का कोड EHR134 है जिसकी बुकिंग आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए 8595936690, 8100829002, 7003125135 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
