IRCTC Tour Package 2025: किफायती दाम में इंटरनेशनल ट्रिप पर जाना चाहते हैं? आईआरसीटीसी ने 'MAGICAL MALAYSIA WITH SINGAPORE SENSATION EX.HYDERABAD' नाम से बेहद ही आकर्षक और शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको मलेशिया और सिंगापुर की यात्रा करने का मौका मिल रहा है। मलेशिया और सिंगापुर दोनों ही एशिया के शानदार टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं जहां पेट्रोनास ट्विन टावर्स, बुकित बिन्तांग, बटू केव्स, बीचेस, स्काई ब्रिज, केबल कार, स्काई पार्क, लाइट शो का मजा आप ले सकते हैं।
Malaysia Singapore package (photo: canva)
7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 11 दिसंबर 2025 को शाम 7:30 बजे राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रिपोर्ट करें, मिलें और आवश्यक एयरपोर्ट औपचारिकताएं पूरी करें। हैदराबाद से रात 11:10 बजे मलेशिया के लिए उड़ान भरनी है।
3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। संपूर्ण यात्रा के दौरान मलेशिया और सिंगापुर में स्थानीय टूर गाइड की सेवा भी आपको मिलेगी। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 1,56,900 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 1,29,250 और 1,29,000 रुपए तय किया गया है। 2 से 11 साल तके बच्चों के लिए किराया 1,25,750 तय किया गया है।
इस पैकेज का कोड SHO1 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर- 8287932230, 8287932229, 8287932228, 9281030733 संपर्क कर सकते हैं।
