IRCTC Tour Package: दुबई का जादू और क्रिसमस का मजा एक साथ, 7 दिन की है ट्रिप, जानें खर्चा

Thailand Travel Package: क्रिसमस के खास मौके पर विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं? आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसके तहत आपको दुबई और अबू धाबी घूमने का मौका मिल रहा है। खर्चे- खाने पीने से लेकर क्या होगा स्टे ऑपशन यहां सबकुछ डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

IRCTC Tour Package 2025: सर्दियों का मौसम आते ही क्रिसमस का माहौल चारों ओर छा जाता है। इस क्रिसमस को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए अगर आप कुछ अलग और यादगार करना चाहते हैं, तो ये पैकेज आपके लिए है परफेक्ट चॉइस होगा। आईआरसीटीसी ने 'DUBAI CHRISTMAS DELIGHT' नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको दुबई और अबू धाबी घूमने का मौका मिल रहा है। बुर्ज खलीफा की चमक, दुबई मॉल में शॉपिंग का मजा, ग्लोबल विलेज और विंटर गार्डन फेस्टिवल में फेस्टिव माहौल का आनंद वहीं रात में मरीना क्रूज डिनर पर जगमग शहर का नजारा देखने का आपको मौका मिलेगा जो किसी सपने से कम नहीं लगता।

Dubai Christmas Delight Package (photo: canva)

Dubai Christmas Delight Package (photo: canva)

7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 22 दिसंब 2025 को इंदौर हवाई अड्डे से दुबई के लिए निर्धारित उड़ान लगभग 09:40 बजे होगी। दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लगभग 19:00 बजे आगमन (लगभग 5 घंटे 10 मिनट का ठहराव और दिल्ली हवाई अड्डे पर विमान परिवर्तन)।

End of Feed