IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने Blissful Mysore Coorg & Ooty Tour नाम से बेहद आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको ऊटी, कुर्ग के अलावा मैसूर घूमने का मौका मिल रहा है। परिवार के साथ घूमने के लिए स्पेशली इस टूर पैकेज को डिजाइन किया गया है। चामुंडी हिल्स, मैसूर पैलेस, सेंट फिलोमेना चर्च, कूर्ग की ओर ड्राइव, गोल्डन टेम्पल, बायलाकुप्पे के अलावा आपको एबे फॉल्स, ओंकारेश्वर मंदिर की यात्रा भी करवाई जाएगी। इस पैकेज में और भी बहुत कुछ है जो घूमने-फिरने वालों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है।
IRCTC Tour package
9 दिन और 8 रात का ये टूर पैकेज है। 13 जून 2025 को 19568 विवेक एक्सप्रेस से प्रस्थान किया जाएगा। यात्रा की शुरुआत के लिए आप राजकोट से लेकर अमहदाबाद स्टेशन तक से ट्रेन पकड़ सकते हैं। गौर करने वाली बात ये है कि इस पैकेज के लिए बुकिंग आप 13 जून के बाद भी आने वाले किसी भी शुक्रवार के लिए कर सकते हैं।
इस पैकेज के तहत रहने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है आपको अलग से खर्चा करने की जरूरत नहीं है। यात्रा के दौरान एक जगह से दूसरी जगह तक ले जाने के लिए AC गाड़ी के द्वारा आपको ले जाया जाएगा।
खर्चे की बात करें तो स्लीपर क्लास में सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको ₹68200 में पड़ेगा। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: ₹36700, ₹28500 तय किया गया है। 5-11 साल तक के बच्चे के लिए किराया ₹21600 है।
इस पैकेज का कोड WAR022 है। पैकेज की बुकिंग आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर या इन नंबरों 7021090498, 7021090837 पर संपर्क कर सकते हैं।
