IRCTC Nepal Tour Package 2024: साल 2024 खत्म होने को ही है। इस साल को जाते-जाते और स्पेशल बनाने के लिए आईआरसीटीसी आपके लिए एक इंटरनेशनल टूर पैकेज लेकर आया है। अकेले या परिवार के साथ आप बजट में रहकर इस स्पेशल टूर पैकेज का लाभ उठा सकते हैं। नेपाल हमेशा से ही घुमक्कड़ लोगों की पसंद रही है ऐसे में नेपाल कैसे जाएं? नेपाल में कहां घूमने जाएं? इन तमाम सवालों को आईआरसीटीसी ने हल कर दिया है। 6 दिन और 5 रात का ये टूर पकैज है। आईआरसीटीसी ने BEST OF NEPAL EX DELHI के नाम से इस टूर पैकेज को लॉन्च किया है।
IRCTC Nepal Tour Package
इस पैकेज के तहत आपको पशुपतिनाथ मंदिर, पाटन दरबार स्क्वायर, स्वयंभूनाथ स्तूप, मनकामना मंदिर समेत काठमांडू और पोखरा के प्रमुख पर्यटक आकर्षणों के दर्शनीय स्थल दिखाए जाएंगे। (काठमांडू-पशुपतिनाथ मंदिर दरबार स्क्वायर, तिब्बती शरणार्थी केंद्र स्वयंभूनाथ स्तूप) (पोखरा- मनोकामना मंदिर बिंध्यबासिनी मंदिर, डेविल्स फ़ॉल, गुप्तेश्वर महादेव गुफा)
दिल्ली से 22 दिसंबर 2024 को दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से काफिला नेपाल के लिए रवाना होगा (18:10 बजे काठमांडू में आगमन, होटल में चेक इन, रात्रि भोजन और रात्रि विश्राम)। 3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था की गई है। ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक का खर्चा इस पैकेज में शामिल है। AC बस से आपको घुमाया जाएगा। रॉयल नेपाल में वापसी विमान किराया (इकोनॉमी क्लास) में तय किया गया है।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। खर्चे की बात करें तो अगर आप अकेले इस टूर पैकेज का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको 49000 रुपए देने होंगे। डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 40000 वहीं ट्रिपल शेयरिंग में किराया 39600 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 36500 है। पैकेज से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए 8287930747, 8287930624, 8287930718, 9717648888 इन नंबरों पर आप कॉल कर सकते हैं।
