IRCTC Tour Package 2024: आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही आकर्षक टूर पैकेज लेकर आई है। इस पैकेज की खास बात ये है कि आपको बिना प्लान बनाने की झंझट लिए हुए विदेश में घुमाया जाएगा। DAZZLING DUBAI & ABU DHABI EX CHENNAI नाम से लॉन्च हुए इस पैकेज में कम बजट में आप दुबई और अबू धाबी की यात्रा कर सकेंगे। 5 दिन और 4 रात का ये टूर पकैज है जिसमें आपको बुर्ज खलीफा, मरीना क्रूज, जायद ग्रैंड मस्जिद, बीएपीएस हिंदू मंदिर ऐसी तमाम जगह घुमाया जाएगा जहां आपको शानदार अनुभव होगा। इस पैकेज का कोड SMO37 है।
सोलो ट्रैवल यानि अकेले जाने पर 106800 रुपये इस पैकेज के लिए देना होगा। दो लोगों के साथ यात्रा करना यानि डबल शेयरिंग में 93500 और ट्रिपल शेयरिंग के लिए प्रति व्यक्ति खर्चा 91500 है। 5 से 11 साल के बच्चों के लिए भी किराया 88900 है।
इस पैकेज में रहने से लेकर खाने-पीने तक का सारा खर्चा शामिल है। शानदार होटल (City Max Hotel / Fortune Karama or Similar) में आपके लिए चार रात ठहरने का इंतजाम किया गया है। ट्रैवल इंश्योरेंस भी इस पैकेज में शामिल है। 28 नवम्बर 2024 को चेन्नई से फ्लाइट लेनी होगी
इस दुबई के स्पेशल टूर पैकेज के लिए बुकिंग आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आप ऐसा कर सकते हैं। फिर भी कोई दिक्कत आ रही हो तो पैकेज से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए इन नंबरों में से किसी पर भी कॉल कर सकते हैं 9003140682, 8287931968, 044-28362430।
