IRCTC Tirupati Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज में करें तिरुपति के मंदिरों के दर्शन, 2 दिन के पैकेज की इतनी है कीमत

IRCTC Tirupati Package: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप तिरुपति के भगवान बालाजी मंदिर, पद्मावती मंदिर और श्री कालाहस्ती मंदिर के दर्शन कर पाएंगे। इस टूर पैकेज में कुल सीटों की संख्या 20 है। इस टूर पैकेज में आपको नॉन एसी गाड़ी से घुमाया जाएगा।

IRCTC Tirupati Package: देश में फरवरी (February) के महीने में लोग बहुत ज्यादा घूमने (Travel) जाते हैं। कई लोग भगवान के दर्शनों के लिए मंदिर भी जाते हैं। अगर आप भी फरवरी महीने में कहीं मंदिर जाने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने तिरुपति (Tirupati) को लेकर एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप कई मंदिरों के दर्शन कर पाएंगे।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम TIRUPATI DEVASTHANAM (NDA10) है। ये एयर टूर पैकेज 1 रात और 2 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज अगली महीने की 10 और 24 तारीख को देश की राजधानी दिल्ली से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें दिल्ली से चेन्नई आना-जाना इंडिगो की फ्लाइट से होगा।

End of Feed