IRCTC Tour Package: त्योहारी सीजन में कर आओ तिरूपति बालाजी के दर्शन, खाने-रहने की सुविधा शामिल

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी आपके लिए लेकर आया है बेहद ही सस्ता और शानदार टूर पैकेज जिसके तहत आपको तिरूपति मंदिर घूमने का मौका मिलेगा। इस टूर पैकेज में जो हैदराबाद से शुरू होगा आपको तिरुमाला, तिरुचानूर, श्रीखलाहस्ती, कनिपकम और श्रीनिवास में दर्शन करवाए जाएंगे। बुकिंग से जुड़ी सारी जानकारी आप इस लेख के माध्यम से जान सकते हैं।

IRCTC Tirupati Balaji Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी आपके लिए बेहद शानदार और बजट में टूर पैकेज लेकर आई है। इस टूर पैकेज के तहत आपको आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित, तिरूपति मंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे। 1 रात और 2 दिन के इस पैकेज का नाम TIRUPATI BALAJI DARSHANAM (SHA01A) है। इस टूर पैकेज में आपको फ्लाइट के द्वारा घुमाया जाएगा।

हैदराबाद से इस यात्रा के लिए उड़ान भरी जाएगी जहां से आप तिरूपति हवाईअड्डे पहुंचेंगे। इस टूर पैकेज में आपको राउंड ट्रिप का एयर टिकट दिया जा रहा है। A/c होटल में आपके रुकने की व्यवस्था की गई है। ब्रेकाफास्ट, लंच से लेकर डिनर किसी का भी खर्चा आपको अपनी जेब से नहीं करना होगा।

End of Feed