IRCTC Tour Packages, Shri Ramayan Yatra: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने नया टूर पैकेज लॉन्च किया है। DIWALI SPECIAL SRI LANKA PACKAGE EX- MUMBAI नाम से लॉन्च किए गए इस पैकेज की मदद से कम बजट में आप विदेश घूम सकेंगे। यह पैकेज पर्यटकों को श्रीलंका में भारतीय महाकाव्य रामायण से जुड़े महत्वपूर्ण स्थानों को देखने की सुविधा देगा जो उनके लिए एक शानदार यात्रा होगी। इस पैकेज का कोड WMO015 है। 5 दिन और 4 रातों के इस टूर पैकेज में आपको गायत्री पीदम, सीता अम्मन मंदिर, दिवुरमपोला, हाकागाला ग्रेडेन के अलावा श्री बक्था हनुमान मंदिर और रामबोडा झरना का भी टूर कराया जाएगा।
IRCTC Srilanka Tour Packages
5 नवम्बर 2024 को श्रीलंका यात्रा की शुरुआत हो रही है जिसमें मुंबई से आपको फ्लाइट पकड़नी होगी। कोलंबो, नुवारा एलिया और कैंडी में आपको घुमाया जाएगा। नुवारा एलिया में 3 स्टार होटल में 2 रातें रुकना, कैंडी में 3 स्टार होटल में 1 रात रुकना
कोलंबो में 3 स्टार होटल में 2 रातें रुकने की व्यवस्था है। ब्रेकफास्ट से लेकर लंच तक सभी पैकेज में शामिल होगा।
अगर आप सोलो ट्रैवल करने का प्लान कर रहे हों तो आपको 82100 रुपये इस पैकेज के लिए देना होगा। दो लोगों के साथ यात्रा करना यानि डबल शेयरिंग पर प्रति व्यक्ति किराया 69900 रुपये होगा। वहीं, अगर आप इस टूर पैकेज में 3 लोग एकसाथ ट्रैवल करते हैं तो आपको 69200 प्रति व्यक्ति किराया देना होगा। 2 से 11 साल के बच्चों के लिए किराया 55100 तय किया गया है।
आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आप इस पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। पैकेज से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए इन नंबरों में से किसी पर भी कॉल कर सकते हैं( 8287931625, 9321901805 , 8287931886) बता दें कि व्यक्तिगत प्रकृति का कोई भी खर्च जैसे कपड़े धोने का खर्च, वाइन, मिनरल वाटर, भोजन और पेय जो नियमित मेनू में नहीं होंगे उनके लिए आपको पैसे देने पड़ेगे।
