IRCTC Tour Package: नए साल पर घूम आओ भारत का पड़ोसी ये छोटा सा देश, केवल इतना होगा खर्च, रहने-खाने की नो टेंशन

IRCTC Tour Package 2025: घुमक्कड़ लोगों के लिए एक खुशखबरी है। आईआरसीटीसी आपके लिए शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लेकर आया है, जिसमें आपको विदेश की सैर करवाई जाएगी। इस इंटरनेशनल टूर पैकेज में मिलने वाली तमाम सुविधाओं और बुकिंग डिटेल से लेकर खर्चे तक सभी चीजों पर डिटेल में एक नजर डालते हैं।

IRCTC Tour package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने आपके लिए SRI LANKA- THE RAMAYANA TALES के नाम से इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च किया है। ये नया टूर पैकेज विदेश घूमने का सपना रखने वाले पर्यटकों के लिए बेहद किफायती रहने वाला है। 5 रात और 6 दिन का ये टूर पैकेज है। जिसमें 22 जनवरी और 27 जनवरी 2025 को कोलकाता से श्रीलंका के लिए काफिला रवाना होगा। इस टूर पैकेज का कोड EHO042B है।

IRCTC Tour Package

श्रीलंका

प्रकृति का खजाना श्रीलंका दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है। हिंदू पौराणिक कथाओं में लंका को रामायण और महाभारत के महाकाव्यों में पौराणिक राक्षस राजा रावण की राजधानी के रूप में बताया गया है। लंका के पौराणिक स्थल की पहचान श्रीलंका से की जाती है। कहा जाता है कि पांडवों के काल में भी उनके वंशज राज्य पर शासन करते थे। महाभारत के अनुसार, सहदेव ने युधिष्ठिर के राजसूय यज्ञ के लिए अपने दक्षिणी सैन्य अभियान के दौरान इस राज्य का दौरा किया था। श्रीलंका दुनिया में घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है।

End of Feed