IRCTC Northeast Package से बजट में घूमें नॉर्थ ईस्ट की सुंदर जगहें, दार्जिलिंग समेत यहां की भी होगी सैर, पत्नी-बच्चों की छुट्टियां बनेंगी स्पेशल

Northeast IRCTC Package: नॉर्थ ईस्ट को लेकर आईआरसीटीसी का ये खास पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। इस पैकेज में आप गंगटोक, पेलिंग और दार्जिलिंग को कवर करेंगे। पैकेज में आप डीलक्स होटल में रहेंगे, जिसमें आप 2 रातें गंगटोक, 2 रातें पेलिंग और 2 रातें दार्जिलिंग में रहेंगे।

Northeast IRCTC Package: अगर आप घूमने के शौकीन हैं और अब तक नॉर्थ ईस्ट घूमने नहीं गए हैं तो आपको यहां जरूर जाना चाहिए। पूरा नॉर्थ ईस्ट किसी जन्नत से कम नहीं है। घूमने के लिए यहां के सभी राज्य काफी फेमस है। पिछले कुछ सालों से टूरिस्ट यहां घूमने के लिए खूब आ रहे हैं। यहां की कुछ जगह तो ऐसी भी हैं, जो देश की बाकी जगहों से कम फेमस है, लेकिन अगर आप इन जगहों को देख लें तो आप भी इसके फैन हो जाएंगे। घूमने के साथ हनीमून के लिए भी अब लोग यहां का प्लान करने लगे हैं। गर्मियों की छुट्टियों में भी लोग अब यहां खूब आ रहे हैं। आईआरसीटीसी भी नॉर्थ ईस्ट को लेकर अलग-अलग पैकेज निकालता रहता है।

End of Feed