मां कामाख्या के दर्शन का सुनहरा मौका, IRCTC ने बनाया धार्मिक यात्रा के लिए खास टूर पैकेज

IRCTC Tour Package : यदि आप अपनी अगली यात्रा की योजना में किसी धार्मिक स्थान के दर्शन करना चाहते हैं, तो IRCTC ने आपके लिए एक खास पैकेज लॉन्च किया है। जी हां आज हम आपको असम के लिए तैयार किए गए एक खास टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं।

IRCTC Tour Package : IRCTC ने माँ कामाख्या देवी के दर्शन के लिए एक विशेष टूर पैकेज शुरू किया है। इस पैकेज के तहत असम के गुवाहाटी में स्थित कामाख्या मंदिर तक यात्रा, रहने-खाने, ठहरने की व्यवस्था और स्थानीय गाइड/ट्रांसपोर्ट का प्रावधान भी शामिल किया है। यह पैकेज उन श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगा जो खुद यात्रा-पर्यटन की सभी व्यवस्था नहीं कर सकते हैं। बल्कि इसकी जगह वह आराम-सहज तरीके से मां के दर्शन करना चाहते हैं। आइए जानते हैं इस पैकेज की डिटेल्स...

IRCTC Tour Package

पैकेज की डिटेल्स

माँ कामाख्या देवी के दर्शन के लिए खास तौर पर तैयार किए इस टूर पैकेज का नाम DIVYA MAA KAMAKHYA DARSHAN TOUR EX-GUWAHATI रखा गया है। जिसका कोड EGH044 तय किया गया है। इस पैकेज का सफर गुवाहाटी शहर से शुरू होगा, जिसमें आपको मां कामाख्या का दर्शन कराया जाएगा। 1 रात और 2 दिन का ये टूर पैकेज श्रद्धालुओं के लिए बेहद खास है। इस पैकेज से आप रोजाना मां कामाख्या के दर्शन के लिए जा सकते हैं।

End of Feed