IRCTC Dubai Package: न्यू ईयर (New Year 2024) आने में अब 2 दिन बचे हैं। नए साल के पहले महीने में कई लोग कहीं न कहीं घूमने (Travel) जरूर जाते हैं। कोई देश में घूमने जाता है तो कोई विदेश जाता है घूमने के लिए। अगर आप भी नए साल के पहले महीने में विदेश घूमने का प्लान (Travel Plan in January) बना रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने साल के पहले महीने में घूमने का एक स्पेशल और सस्ता विदेशी टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है।
IRCTC Dubai Package: आईआरसीटीसी ने दुबई और अबू धाबी के लिए निकाला स्पेशल पैकेज।
आईआरसीटीसी के इस स्पेशल एयर टूर पैकेज का नाम DUBAI & ABU DHABI DELIGHTS WITH FUTURE MUSEUM (NLO12) है। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। इस टूर पैकेज में आप दुबई और अबू धाबी घूम पाएंगे। टूर पैकेज अगले महीने की 24 तारीख, यानी 24 जनवरी को देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू होगा।
इस एयर टूर पैकेज में मिलेगा 5 ब्रेकफास्ट, 5 लंच और 5 डिनर
ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा। लखनऊ से दुबई आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा। इस टूर पैकेज में आप 4 स्टार होटल के कमरे में रुकेंगे। इसके अलावा मील प्लान में आपको 5 ब्रेकफास्ट, 5 लंच और 5 डिनर मिलेगा। आईआरसीटीसी का टूर मैनेजर भी आपके साथ मौजूद रहेगा। लोकल टूर गाइड भी आपको इस टूर पैकेज में मिलेगा। 80 साल तक की उम्र के लोगों को इस पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। इसके अलावा इस टूर पैकेज की प्राइस में 5 फीसदी जीएसटी भी शामिल है।
बात अगर इस टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 1,29,300 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 1,07,500 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 1,06,800 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 1,01,500 रुपए और 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 90,500 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
