IRCTC Christmas Package: क्रिसमस पर बीवी संग घूम आएं सिंगापुर और मलेशिया, आईआरसीटीसी के 7 दिन के पैकेज का इतना है किराया

IRCTC Christmas Package: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप सिंगापुर और क्वालालंपुर (मलेशिया) घूम पाएंगे। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा। मील प्लान की बात करें तो इस एयर टूर पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा।

IRCTC Christmas Package: घूमने के लिए सिंगापुर (Singapore) और मलेशिया (Malaysia) बेहतर देश है। हर साल भारत के लोग इन देशों में घूमने (Travel) के लिए जाते हैं। अगर आप भी इसी महीने क्रिसमस (Christmas) के मौके पर इन दोनों देशों में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने इन दोनों देशों को लेकर एक एयर टूर पैकेज (Air Tour Package) निकाला है। आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम CHRISTMAS SPECIAL SINGAPORE AND MALAYSIA EX LUCKNOW (NLO11) है।

Kuala lumpur, ​IRCTC Christmas Package,IRCTC

IRCTC Christmas Package: क्रिसमस के लिए आईआरसीटीसी का सिंगापुर और मलेशिया का पैकेज।

आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। इस एयर टूर पैकेज में आप सिंगापुर और क्वालालंपुर (मलेशिया) घूम पाएंगे। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा। लखनऊ-दिल्ली-क्वालालंपुर-सिंगापुर आना-जाना फ्लाइट से होगा, जिसमें इंडिगो एयरलाइंस, एयर एशिया और एयर इंडिया की फ्लाइट शामिल है। ये एयर टूर पैकेज इसी महीने की 24 और 30 तारीख यानी 24 और 30 दिसंबर को लखनऊ से शुरू होगा। हालांकि आप दिल्ली से भी इस एयर टूर पैकेज में शामिल हो सकते हैं।

End of Feed