IRCTC Tour Package: साउथ कोरिया घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने 'LOVELY SEOUL WITH NAMI ISLAND' नाम से बेहद ही आकर्षक और शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको साउथ कोरिया घूमने का मौका मिल रहा है। नामी द्वीप की सैर भी आपको इस पैकेज के तहत करवाई जाएगी। पेटिट फ्रांस, नामी द्वीप पर स्थित एक छोटा सा फ्रांसीसी शैली का गांव भी आप घूम सकेंगे। यह गांव उस जगह के लिए प्रसिद्ध है जहां लोकप्रिय कोरियाई नाटक 'विंटर सोनाटा' फिल्माया गया था। इस गांव को शूटिंग के दौरान जैसा था वैसा ही संरक्षित रखा गया है और अब यह उन पर्यटकों के लिए खुला है जो यह देखना चाहते हैं कि उनके पसंदीदा शो कहां फिल्माया गया था।
South Korea tour package (photo: canva)
5 दिन और 4 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 13 अक्टूबर 2025 को इंचियोन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद होटल में स्थानांतरित होकर चेक-इन करना है। (मानक चेक-इन समय 14:00-15:00 बजे)। इसके बाद शाम को, सियोल घूमने के लिए आप जा सकते हैं और सियोल में रात्रि विश्राम की व्यवस्था है।
शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकैज में ही शामिल है आपको अगल से खर्चा करने की जरूरत नहीं है। अगर आप 4 से 6 के ग्रुप में यात्रा कर रहे हैं तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको ₹ 175000 में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: ₹145000 और ₹120000 है। 2 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया ₹85000 तय किया गया है।
इस पैकेज का कोड SMOH2 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर 9003140680, 9003140682, 8287931977 संपर्क कर सकते हैं।
