IRCTC के साथ करें दक्षिण भारत के दिव्य दर्शन, इस पैकेज में शामिल हैं सारी सुविधाएं, जाने डिटेल्स

IRCTC South India Tour Package 2026 : नए साल में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए Bharat Gaurav Tourist Train लेकर आ रही है। जी हां साउथ इंडिया का ट्रिप कराने के लिए खास तैयार किया गया यह पैकेज आपको दक्षिण भारत के भव्य दर्शन कराएगा।

IRCTC South India Tour Package 2026 : भारतीय रेल व IRCTC द्वारा चलायी जाने वाली भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन अब जनवरी 2026 में आपको दक्षिण भारत के भव्य दर्शन के लिए लेकर जाएगी। जी हां इस खास पैकेज में आपको साउथ इंडिया के प्रमुख मंदिरों व तीर्थ स्थलों का दर्शन कराया जाएगा। इस पैकेज के तहत यात्रियों को यात्रा, आवास, भोजन और धार्मिक दर्शन सहित एक सुविधाजनक तीर्थ-पर्यटन अनुभव दिया जाएगा। 11 रात और 12 दिन की इस यात्रा में तिरुपति बालाजी मंदिर, रामनाथस्वामी मंदिर, मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग जैसे प्रमुख मंदिर शामिल हैं। आइए जानते हैं इस यात्रा की पूरी डिटेल्स...

IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package

पैकेज की डिटेल्स

जनवरी 2026 के लिए खास तैयार किए गए इस टूर पैकेज का नाम DAKSHIN BHARAT YATRA है। जिसका कोड NZBG68 तय किया गया है। इस ट्रिप की शुरुआत उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से होगी। वहीं यात्रा की शुरुआत आगामी 3 जनवरी 2026 को होगी। इस पैकेज में घूमने-फिरने से लेकर रहने-खाने तक की सभी सुविधाओं को शामिल किया गया है। इस ट्रेन में कुल 767 यात्रियों के सफर करने की व्यवस्था है। जिसमें 49 कंफर्ट क्लास, 70 स्टैंडर्ड क्लास और 648 इकॉनमी क्लास की सीट हैं।

End of Feed