IRCTC Package : भारतीय रेलवे के साथ करें साउथ इंडिया की सैर, एक बार में पूरा होगा उत्तर से दक्षिण घूमने का सपना

हमारा देश विविधताओं से भरा हुआ है, ये आपने अक्सर लोगों को कहते हुए सुना होगा। लेकिन क्या आपने इन सभी विविधताओं को करीब से देखा है। यदि नहीं तो आज हम आपको उत्तर से दक्षिण भारत का एक शानदार टूर कराने जा रहे हैं। जी हां IRCTC आपके लिए दक्षिण भारत घूमाने वाला एक शानदार पैकेज लेकर आया है।

यदि आपका कहीं जल्दी घूमने का प्लान है, और आपको प्रकृति के साथ भारतीय संस्कृति को करीब से देखना पसंद है। तो आपको IRCTC के इस खास पैकेज की तरफ ध्यान देना चाहिए। जी हां IRCTC (इंडियन रेलवे कैटरिंग ऐंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन) हाल ही में एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। जिसमें आप दिल्ली से सफर शुरू करके दक्षिण भारत के प्रमुख स्थानों को एक साथ देख सकते हैं। 5 रात और 6 दिन का ये टूर पैकेज आपके लिए काफी किफायती भी साबित होगा। आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से...

IRCTC टूर पैकेज (फोटो - Canva)

क्या हैं पैकेज की डिटेल्स?

दक्षिण भारत घूमने के लिए तैयार किए गए IRCTC के इस टूर पैकेज का नाम South India Divine Tour Package Ex Delhi रखा गया है। जिसका कोड (NDA07) तय किया गया है। 5 रात और 6 दिन के लिए प्लान किया गया ये टूर पैकेज आपको कई जगहों पर घूमाने के लिए बनाया गया है। इसमें ट्रिप की शुरुआत दिल्ली के एयरपोर्ट से होगी जहां से आपको मदुरै एयरपोर्ट तक हवाई जहाज से ले जाया जाएगा।

End of Feed