IRCTC Singapore-Malaysia Package: पिछले कुछ सालों में लोग काफी ज्यादा घूमने (Travel) लगे हैं। लोग न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी घूमने के लिए जाने लगे हैं। अगर आप भी विदेश घूमने (Foreign Visit) का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप विदेश घूमने के लिए जा सकते हैं। आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम SINGAPORE MALAYSIA TOUR EX-KOLKATA (EHO037C) है।
IRCTC Singapore-Malaysia Package: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में घूम आएं सिंगापुर और कुआलालंपुर।
आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप सिंगापुर और कुआलालंपुर घूम पाएंगे। ये एयर टूर पैकेज अगले महीने की 20 तारीख यानी 20 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा। आप कोलकाता से सिंगापुर और फिर कुआलालंपुर से कोलकाता मालिंदो एयर की फ्लाइट से आ-जा सकेंगे।
मील में शामिल है ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर
इस टूर पैकेज में वीजा की फीस भी शामिल है। थ्री स्टार होटल में रुकने की व्यवस्था होगी, जिसमें आप 3 रात सिंगापुर और 2 रात कुआलालंपुर में रहेंगे। मील की बात करें तो इस एयर टूर पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर मिलेगा। इस टूर पैकेज में जीएसटी भी शामिल है। इसके अलावा 60 साल तक की उम्र के लोगों को इस टूर पैकेज में इंश्योरेंस भी मिलेगा। वहीं पूरे टूर पैकेज के दौरान अंग्रेजी बोलने वाला टूर गाइड भी मिलेगा।
अगर इस एयर टूर पैकेज की प्राइस की बात करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 1,31,200 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल और ट्रिपल शेयरिंग में 1,03, 900 रुपए देने होंगे। इसक अलावा बच्चे के लिए बेड लेने पर 1,00,800 रुपए और बेड नहीं लेने पर 92,800 रुपए देने होंगे। अगर आप भी इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
