यात्रा

IRCTC Goa Package: आईआरसीटीसी के इस सस्ते टूर पैकेज में गोवा में करें जमकर मस्ती, वाइफ या गर्लफ्रेंड के साथ

IRCTC Goa Package: आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 3 रात और 4 दिन का है। टूर पैकेज अगले महीने की 6 तारीख यानी 6 अक्टूबर को लखनऊ से शुरू होगा। इस टूर पैकेज में आप नॉर्थ गोवा और साउथ गोवा घूम पाएंगे।

Image

IRCTC Goa Package: आईआरसीटीसी के इस सस्ते टूर पैकेज में गोवा में करें जमकर मस्ती।

IRCTC Goa Package: देश में यूं तो घूमने (Travel) की काफी सारी जगहें हैं, लेकिन सबसे खास जगहों में गोवा (Goa) का नाम जरूर आता है। घूमने का शौकीन हर शख्स या तो गोवा गया होता है, या फिर गोवा जाने का प्लान कर रहा होता है। अगर आप भी गोवा घूमने (Places to Visit in Goa) का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपको काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप गोवा घूम पाएंगे। आईआरसीटीसी (IRCTC) के इस टूर पैकेज का नाम GLORIOUS GOA (NLA88) है।

आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 3 रात और 4 दिन का है। टूर पैकेज अगले महीने की 6 तारीख यानी 6 अक्टूबर को लखनऊ से शुरू होगा। इस टूर पैकेज में आप नॉर्थ गोवा और साउथ गोवा घूम पाएंगे। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा और लखनऊ से गोवा आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से रहेगा।

मील प्लान में मिलेगा 3 ब्रेकफास्ट और 3 डिनर

इस एयर टूर पैकेज में लोगों की कुल संख्या 29 लोगों की है। मील प्लान में 3 ब्रेकफास्ट और 3 डिनर मिलेगा। थ्री स्टार होटल में रुकने की व्यवस्था होगी। साथ ही इस टूर पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।

बात अब अगर इस टूर पैकेज के किराये की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 37,700 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग करने पर 31,200 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 30,800 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 27,350 रुपए और बिना बेड लेने पर 26,950 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article