IRCTC Karnataka Package: कर्नाटक (Karnataka) की गिनती देश के सुंदर राज्यों में होती है। अगर आप घूमने (Travel) के शौकीन हैं तो आपको घूमने के लिए कर्नाटक जरूर जाना चाहिए। दरअसल कर्नाटक में एक से बढ़कर एक घूमने (Tourist Places in Karnataka) की जगहें हैं। अगर आप भी इसी महीने कर्नाटक घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप कर्नाटक की कई सुंदर जगहें घूम सकते हैं।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम BEAUTIFUL BANGLORE EX LUCKNOW (NLA86) है। आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। इस टूर पैकेज में आप कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के साथ ही कूर्ग, मैसूर और ऊटी घूम पाएंगे। ये टूर पैकेज इसी महीने की 26 तारीख यानी 26 सितंबर को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू होगा।
ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा। लखनऊ से बेंगलुरु आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से रहेगा। इस टूर पैकेज में लोगों की कुल संख्या 30 की रहेगी। मील प्लान की बात करें तो आपको इस एयर टूर पैकेज में ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा। इस टूर पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। साथ ही इस टूर पैकेज में आपतो
अब बात अगर इस एयर टूर पैकेज की प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 53,500 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग करने पर 40,300 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग करने पर 38,400 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 34,000 रुपए और बिना बेड लेने पर 31,500 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
