IRCTC Vaishno Devi Package: हमारे देश में एक से बढ़कर एक मंदिर हैं। मंदिरों में माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) के मंदिर की यात्रा काफी श्रद्धालु करते हैं। दूर-दूर से श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए यहां पहुंचते हैं। आईआरसीटीसी भी हर महीने माता वैष्णो देवी की यात्रा को लेकर पैकेज लॉन्च करता रहता है। इसी महीने माता वैष्णो देवी की यात्रा को लेकर आईआरसीटीसी ने एक खास पैकेज निकाला है।
IRCTC Vaishno Devi Package: आईआरसीटीसी के इस स्पेशल पैकेज से करें माता वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा।
ये भी पढ़ें- तालों और झीलों का शहर है उत्तराखंड की ये जगह, जाने से पहले नोट करें सभी के नाम और खूबियां, मिस न करें यहां की बोटिंग
आईआरसीटीसी ने इस पैकेज को MATA VAISHNODEVI BY VANDE BHARAT (NDR010) है। इस पैकेज की सबसे अच्छी बात ये है कि आप वंदे भारत ट्रेन से इस पैकेज को कवर कर पाएंगे। पैकेज 24 मई को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से शुरू होगा। पूरा पैकेज कुल 2 दिन का रहेगा।
माता वैष्णो देवी के इस आईआरसीटीसी वाले पैकेज के मील प्लान में 1 ब्रेकफास्ट, 1 लंच और 1 डिनर शामिल है। साथ ही ट्रेन से सफर रे दौरान रेलवे की ओर से ऑन-बोर्ड खाना भी दिया जाएगा। पैकेज में आपको एक रात कटरा में एसी होटल में ठहराया जाएगा। इसके अलावा इस पूरे पैकेज की प्राइस में जीएसटी भी एड किया गया है।
अगर आप इस पैकेज को बुक करने की सोच रह रहे हैं तो सिंगल बुक करने पर आपको 9,145 रुपए देने होंगे। इसके अलावा दो लोगों की शेयरिंग में 7,660 रुपए और तीन लोगों की शेयरिंग में 7,290 रुपए लगेंगे। बच्चे के लिए भी आपको पैसे खर्च करने होंगे, जिसमें 5 साल से 11 साल तक के लिए 6,055 रुपए और बेड नहीं लेने पर 5,560 रुपए देने होंगे।
