भारत गौरव ट्रेन से मात्र ₹17600 में करें 11 दिन की तीर्थ यात्रा, देखें जून का पूरा शेड्यूल

IRCTC: आईआरसीटसी की ओर से सप्त ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा टूर पैकेज की शुरुआत हो गई है। यह यात्रा भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के जरिए कराई जाएगी, जिसमें आपको तमाम तरह की सुविधा मिलेगी।

IRCTC: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने SAPTA (07) JYOTIRLINGA DARSHAN YATRA नाम से बेहद ही आकर्षक टूर पैकेज को लॉन्च किया है। 11 दिन का ये टूर पैकेज रहने वाला है। इस पूरे 11 दिन के सफर में श्रद्धालुओं को सात प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराए जाएंगे। यात्रा के दौरान उज्जैन के महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर, द्वारका के नागेश्वर, सोमनाथ, पुणे के भीमाशंकर, नासिक के त्र्यंबकेश्वर और छत्रपति संभाजीनगर (पहले औरंगाबाद) के घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन शामिल हैं।

IRCTC Sapta Jyotirlinga Darshan Yatra tour package

सप्त ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा टूर पैकेज (फोटो: AI)

16 जून 2026 की ट्रेन है। यात्रा की शुरुआत उज्जैन पहुंचने से होगी। रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद यात्रियों को ठहरने की जगह ले जाया जाएगा। इसके बाद महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। रात का खाना और ठहरने की व्यवस्था उज्जैन में ही रहेगी। अगले दिन सुबह नाश्ते के बाद ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन के लिए सड़क मार्ग से रवाना किया जाएगा। दर्शन के बाद यात्रियों को डॉ. आंबेडकर नगर रेलवे स्टेशन छोड़ा जाएगा, जहां से ट्रेन द्वारका के लिए रवाना होगी।

End of Feed