IRCTC Rajasthan Package: दोस्तों संग मार्च में घूमें राजस्थान की सुंदर-सुंदर जगह, हफ्तेभर के पैकेज पर खर्च होंगे बस इतने रुपए

IRCTC Rajasthan Package: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप बीकानेर, जयपुर, जैसलमेर, पुष्कर और उदयपुर घूम सकेंगे। इस पैकेज में आप सभी दिन बढ़िया एसी कमरे में रुकेंगे।

IRCTC Rajasthan Package: देश में राजस्थान (Rajasthan) की गिनती सुंदर राज्यों में होती है। राजस्थान में घूमने (Tourist Places in Rajasthan) के एक से बढ़कर एक ऑप्शन हैं। अगर आप इसी महीने राजस्थान घूमने का प्लान (Travel Plan For Rajasthan) कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने मार्च महीने में राजस्थान को लेकर एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप राजस्थान के कई सारे सुंदर-सुंदर शहर (Rajasthan Best Tourist Places) घूम पाएंगे।

Rajasthan, ​IRCTC Rajasthan Package, ​IRCTC

IRCTC Rajasthan Package: दोस्तों संग मार्च महीने में घूमें राजस्थान की सुंदर-सुंदर जगह।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम ROYAL RAJASTHAN EX CHENNAI (SMA20) है। ये एयर टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज इसी महीने की 20 तारीख, यानी 20 मार्च को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें आप चेन्नई से जयपुर आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से करेंगे।

End of Feed