साउथ इंडिया की सबसे खूबसूरत जगहें, सिर्फ 3 दिन में लीजिए घूम, खर्च भी कम

IRCTC Package: रामेश्वरम से कन्याकुमारी तक की यात्रा करने का आपके पास सुनहरा मौका है। इस ट्रिप के नजारे आपको हैरान कर देंगे। 3 दिन की ये ट्रिप रहने वाली है।

IRCTC Package: अगर आप दक्षिण भारत की धार्मिक और खूबसूरत जगहों को करीब से देखना चाहते हैं, तो यह टूर पैकेज आपके लिए ही है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस टूर पैकेज का नाम- 'KANYAKUMARI-RAMESWARAM-MADURAI HOLIDAY PACKAGE' है। 3 दिन की ये ट्रिप रहने वाली है। इस यात्रा में आपको समुद्र, मंदिर, सूर्योदय-सूर्यास्त और इतिहास सब कुछ देखने को मिलेगा।

Spiritual South India Trip Kanyakumari Rameswaram

साउथ इंडिया की सबसे खूबसूरत जगहें (फोटो: AI)

पहला दिन

सुबह करीब 9 बजे कन्याकुमारी रेलवे स्टेशन से आपको पिकअप किया जाएगा। इसके बाद घूमने की शुरुआत होगी। सबसे पहले आपको प्रसिद्ध कुमारी अम्मन मंदिर ले जाया जाएगा। यहां दर्शन करने के बाद आप उस जगह को देखेंगे जहां तीन समुद्र आपस में मिलते हैं। इसके अलावा विवेकानंद रॉक मेमोरियल, तिरुवल्लुवर स्टैच्यू और महात्मा गांधी मेमोरियल मंडपम भी देखने का मौका मिलेगा।

End of Feed