रेगिस्तान से रॉयल पैलेस तक, अबू धाबी की शाही सैर, जानें डिटेल्स

IRCTC Package: विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं? आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको अबू धाबी और दुबई घूमने का मौका मिल रहा है। इस पैकेज से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी ठहरने से लेकर खाने तक के बारे में यहां डिटेल में जानकारी दी गई है जिसे जानकर आप फटाफट से पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

IRCTC Tour Package 2026: नए साल पर विदेश यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। आईआरसीटीसी ने 'ROMANTIC DUBAI TOUR EX KOLKATA' नाम से बेहद ही शानदार और आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको अबू धाबी और दुबई के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करने का मौका मिल रहा है।

IRCTC Tour Package 2026

अबू धाबी की शाही सैर

6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 13 फरवरी 2026 को कोलकाता अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 3 घंटे पहले पहुंचें। हवाई अड्डे की औपचारिकताएं पूरी करें और 12:20 बजे फ्लाइट नंबर 3L 167 से CCU से AUH के लिए उड़ान भरें। दुबई एयरपोर्ट पर पहुंचने पर, हमारे स्थानीय प्रतिनिधि से मिलें जो अबू धाबी से दुबई तक आपकी यात्रा में सहायता करेंगे। नाश्ते के बाद, प्रसिद्ध डॉल्फिन शो के लिए प्रस्थान करें। दोपहर का भोजन किसी स्थानीय भारतीय रेस्टोरेंट में करना होगा। आगे का कार्यक्रम भी बेहद शानदार रहने वाला है।

End of Feed