IRCTC Odisha Package: पत्नी संग बनाएं फरवरी में ओडिशा घूमने का प्लान, 4 दिन के पैकेज पर खर्च होंगे बस इतने रुपए

IRCTC Odisha Package: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप भुवनेश्वर के साथ चिल्का, कोणार्क और पुरी घूम पाएंगे। इस टूर पैकेज में कुल सीटों की संख्या 20 है। इस पैकेज में आपको फ्लाइट के अलावा एसी गाड़ी से घुमाया जाएगा।

IRCTC Odisha Package: देश में घूमने (Travel) के एक से बढ़कर एक ऑप्शन है। ओडिशा (Odisha) की गिनती देश के उन राज्यों में होती है, जहां आपको घूमने के कई और सुंदर-सुंदर ऑप्शन (Travel Option in Odisha) मिलते हैं। अगर आप भी इसी महीने ओडिशा घूमने का प्लान (Travel Plan For Odisha) कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने ओडिशा को लेकर एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप ओडिशा की कई सुंदर-सुंदर जगह घूम सकते हैं।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम DIVINE PURI TOUR PACKAGE (NDA15) है। ये एयर टूर पैकेज 3 रात और 4 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज इसी महीने की 17 तारीख को देश की राजधानी दिल्ली से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें आप दिल्ली से भुवनेश्वर आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से करेंगे।

End of Feed